ललितपुर(26अगस्त)। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक, श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 18/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त- नीलेश दुबे उर्फ नीलू पुत्र रमेश दुबे उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम नौगवां थाना शाहगढ़ जनपद सागर म0प्र0 को नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नीलेश दुबे उर्फ नीलू पुत्र रमेश दुबे उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम नौगवां थाना शाहगढ़ जनपद सागर म0प्र0 ।
गिरफ्तारी का दिनांक- 26.08.2026
अभियुक्त नीलेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 154/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना बार जनपद ललितपुर ।
2- मु0अ0सं0 155/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना बार जनपद ललितपुर ।
3- मु0अ0सं0 143/24 धारा 457/380/411 भादवि थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
4- मु0अ0सं0 18/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बार जनपद ललितपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
01.प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र मिश्रा थाना बार जनपद ललितपुर ।
02.उ0नि0 श्री मान सिंह थाना बार जनपद ललितपुर मय टीम ।



