नाराहट में 700 विद्यार्थियों ने देखी विज्ञान बस
ललितपुर(26 अगस्त)। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार निर्देशन में आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विज्ञान बस का आगमन जनपद के दूरस्थ क्षेत्र नाराहट के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुआ। इस विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित श्री छत्रसाल जिला परिषद हाई स्कूल नाराहट ,सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट ,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाराहट, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगरा खुर्द ,पटेल ग्राम उत्थान इंटर कॉलेज बनयान तथा वृंदावन लाल एजुकेशनल कॉलेज के लगभग 700 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अवलोकन किया । छात्र-छात्राओं ने विज्ञान बस में विज्ञान के नए-नए प्रयोग सीखे। सभी ने जिलाधिकारी की इस पहल की खूब सराहना की।



