ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज दिनांक 26/08/2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा ललितपुर नगरपालिका स्थित अजिनेरिया दूध डेयरी के यहां छापामार कार्यवाही कर वहां भंडारित घी का नमूना संग्रहित किया गया। । इसके उपरांत टीम द्वारा महरौनी स्थित मयंक जैन की दुकान का निरीक्षण किया वहां बड़ी मात्रा में लड्डू बनते पाया । युक्त दुकान से लड्डू और खोये का नमूना संग्रहित किया गया। उसके उपरांत टीम द्वारा महरौनी स्थित पार्वती चिलिंग सेंटर से दूध का दो नमूना संग्रहित किया। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन और नागेंद्र कुमार पटेल सम्मिलित रहे।
ललितपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर खाद्य प्रतिष्ठानों से लिये नुमुने
RELATED ARTICLES



