

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज जनपद की आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम हेतु सदर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित ढाबों,परचून की दुकानों और पान की दुकानों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान कोई अवैध मादक वस्तु बरामद नहीं हुई।

साथ ही सरकारी देशी शराब की दुकान नई बस्ती की भी चेकिंग करते हुए विक्रेताओं को पोश मशीन से स्कैन कर शराब के बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही अवैध शराब, अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत अन्य शराब की दुकानों पर भी टेस्ट परचेजिंग कराई गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया । सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान न करने की चेतावनी दी गई और मदिरा सरकारी शराब की दुकानों से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नज़र रखने हेतु क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।



