
ललितपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के तत्वाधान में दिनॉंक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ एक बैठक का आयोजन दिनांक 02.09.2026 को किया गया।
बैठक मेें श्री रविशंकर गुप्ता सिविल जज सी0डि0, श्रीमती अदिति जैन सिविल जज सी 0डी0एफ0टी0सी0ललितपुर, सु श्री स्वेता यादव, सिविल जज जू0डि0 ललितपुर, श्रीमती राखी भदौरिया, सिविल जज जू0डि0 एफ0टी0सी0ललितपुर, श्री बहादुर सिंह,विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ललितपुर, उपस्थित रहे एवं श्री नवीन कुमार पांडे, ग्राम न्यायालय तालबेहट ललितपुर, वी सी के जरिए जुड़े।
बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादों पर चर्चा की गयी एवं दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वह अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ एक बैठक का आयोजन सम्पन्न
RELATED ARTICLES



