ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने अवगत कराया है कि राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 28.10.2024 एवं मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय, ललितपुर के आदेश दिनांक 25.08.2026 के अनुक्रम में जनपद ने संचालित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सृजित चपरासी, चौकीदार एवं रसोईया के पदों पर आवेदित कुल 69 अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 03.09.2026 को प्रातः 11.00 बजे से स्थान कार्यालय विकास भवन, ललितपुर में कराया जाना है। अर्ह अभ्यर्थियों की सूची का जनपद ललितपुर की NIC बेवसाइट https://lalitpur.nic.in पद पर अवलोकन कर सकते है। गत. रयत साक्षात्कार में प्रतिभाग करने वाले किसी भी अभ्यर्थी को मार्ग व्यय एवं अन्य भत्ते देय नहीं होगा। किसी भी दशा में प्रतिस्थानी मान्य नहीं होगा।
ललितपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए चपरासी, चौकीदार एवं रसोईया के पदों पर साक्षात्कार 03 सितम्बर को
RELATED ARTICLES



