45 लीटर अवैध शराब बरामद कर 2500 किलोग्राम लहन किया नष्ट,02 अभियुक्त गिरफ्तार


ललितपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी ललितपुर, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, ललितपुर के निर्देशन में आबकारी विभाग, ललितपुर की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10/09/2026 को अन्विता तिवारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ललितपुर, आबकारी निरीक्षक बिपिन कुमार यादव क्षेत्र -3, आबकारी निरीक्षक प्रशांत मित्तल क्षेत्र-4 ,प्रशांत कुमार निरीक्षक क्षेत्र-5 द्वारा संदिग्ध ग्राम-कबूतरा डेरा मऊमाफी में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर करीब 2500 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की 
सुसंगत धाराओं में 02 अभियुक्तों रजनी पत्नी बलराम कबूतरा और गुना पत्नी भारत कबूतरा निवासी मोमाफी को गिरफ्तार कर 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।



