Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जल विहार पर्व तैयारियां शुरू

ललितपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जल विहार पर्व तैयारियां शुरू


ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की व नगर के गणमान्य नागरिकों एवं मंदिरों के प्रबंधक एवं पुजारीयो एक बैठक चौबेयाना स्थिति रघुनाथ जी  बड़ा मंदिर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक पटेरिया बट्टू  की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जलविहार पर्व (डोल ग्यारस) पर्व  परंपरागत श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार कर व्यवस्थाएं सोपी गई बैठक में बताया गया कि आगामी 22 सितंबर  को श्री रघुनाथ जी मंदिर चौबेयाना से शाम 5:00 से सभी मंदिरों के विमानो की शोभायात्रा रघुनाथ जी मंदिर से प्रारंभ होगी विमान में विराजे भगवान बांके बिहारी गाजे बाजे के साथ जल बिहार के लिए सुमेरा तालाब को रवाना होंगे यह शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग से चौबेयाना, रावरपुरा, सुभाषपुरा, घंटाघर, वीर सावरकर चौक ,तालाबपुरा, होते हुए  सुमेरा तालाब पर पहुंचेगी यहां पवित्र गंगाजल से भगवान बांके बिहारी जल बिहार करेंगे जल अभिषेक के बाद महाआरती होगी रात्रि 8:00 बजे के बाद महाआरती के पश्चात सभी विमान वापस सावरकर चौक से कटरा बाजार गणेश झांकी स्थल पहुंचेंगे यहां आरती के पश्चात जगदीश मंदिर व घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर पहुंचेंगे जहां महाआरती होगी  इसके पश्चात विमान अपने-अपने देवालयों के लिए प्रस्थान करेंगे इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने  मंदिरों पर पहुंच के लिए टूटी हुई सड़कों व  सुम्मेरा तालाब में कम पानी की कमी को दूर करने व अन्य समस्याओं के लिए आश्वस्त किया उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया अपने उद्बोधन में भाजपा नेता प्रदीप चौबे ने कहा कि  जलबिहार पर्व को मनाने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने भी अपने विचार प्रकट किए उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी साथ मिलकर जल विहार पर पर सहयोग करेंगे समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क व अन्य  सुरक्षा प्रशासन व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व नगर पालिका प्रशासक से मिलेगा व व्यवस्थाओं के लिए ज्ञापन दिया जाएगा इस  अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे,  प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू , समिति अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्यामांकांत चौबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी,  मंत्री राकेश तामिया संयोजक पंडित जगदीश पाठक, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर,  ,शिव कुमार शर्मा,  अवधेश कौशिक ,  शुभम कौशिक,पंडित मुन्ना लाल त्यागी,  कोसतोभ चौबे, शरद खेरा,विलास पटेरिया, महेश श्रीवास्तव, बलराम पचौरी, संदीप चौबे, राधे सेन, कालका प्रसाद सेन, मदन मोहन शर्मा, विषम यादव, राम स्नेही शुक्ला ,मयंक मालवीय, रामनरेश दुबे, संजय पाठक ,धर्म प्रताप सिंह परमार, राहुल चौबे ,गोलू सरदार ,राकेश महाराज, कृष्ण बिहारी मिश्रा, राजेश रिछारिया ,सुधीर मिश्रा ,बृजनंदन तिवारी, नरेंद्र पाठक, लक्ष्मी नारायण, दीपक वेध, वीरेंद्र सोनी, नवल किशोर सोनी ,संजू ग्वाला ,आनंद मालवीय, शिवाजी मालवीय, राजेश तिवारी, अजय तोमर, गिरजाशंकर दुबे, शिवप्रसाद ,महेश कुमार, राम लखन, गोलू चौबे, वीरेंद्र पुरोहित ,पंडित दीनदयाल शर्मा, रघुवर दयाल प्रजापति, बललन शर्मा , शिवा सहाय पाठक ,नीरज मालवीय, मथुरा प्रसाद सोनी ,कुलदीप चौबे, ध्रुव कालेदार, आदि उपस्थित थे संचालन महामंत्री प्रबल सक्सेना ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments