मेडिकल कॉलेज लाने पर डाक्टरी परीक्षण के दौरान किया मृतक घोषित

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे में रहने वाले एक ग्रामीण की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने खेत पर कृषि संबंधी कार्य कर रहा था। काफी देर घर वापस न आने पर उसके परिजन जब उसे ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे, तो वह खेत में मृतक अवस्था में पड़ा हुआ मिला। हालांकि उसके परिजनों से तत्काल खेत से उठाया और मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां परीक्षण के दौरान किसानों को मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा जाखलौन निवासी 35 वर्षीय रूप सिंह पुत्र नाथूराम मंगलवार की दोपहर अपने खेत पर खेती किसानी का काम करने की कहकर खेत पर गया हुआ था। बताया गया है कि ज़ब वह शाम करीब 6:00 बजे तक घर लौट कर वापस नहीं आया, तब उसका भाई राजू और उन परिजनों से ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे, तो वह खेत में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे खेत से उठाया और तत्काल इलाज के लिए अपनी निजी साधन से ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ग्रामीण का डाक्टरी परीक्षण किया गया और उसे मृतक घोषित कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया है कि मृतक तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र तथा एक पुत्री भी है। इसके साथ ही उसके नाम करीब 75 डिसमिल खेती किसानी की जमीन है, जिस पर वह खेती किसानी करने के साथ-साथ मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का बना पोषण कर रहा था। यह जानकारी मृतक के भाई राजू ने दी।



