Thursday, September 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में अतिवृष्टी से खराब हुई उर्द मूंग की फसलें लेकर ग्रामीण...

ललितपुर में अतिवृष्टी से खराब हुई उर्द मूंग की फसलें लेकर ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुँचे

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फसल बीमा और मुआवजा राशि दिलाने की उठाई मांग
जिलाधिकारी ने किसानों को मामले में समुचित कार्यवाही का दिया आश्वासन 
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण जनपद के लगभग 80 प्रतिशत किसानों की फसले खेतों में खराब हो चुकी हैं। लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद जनपद के अलग-अलग गांव के किसान लगातार जिलाधिकारी कार्यालय आ रहे हैं और खराब हुई फसलों का फसल बीमा और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी जनपद के कई गांव के किस जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन दिया और फसल बीमा के साथ मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई।
               जनपद में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया और खरीफ के मौसम में बोई गई और उर्द मूंग सोयाबीन के साथ दलहन तिलहन आदि की फसले खेतों में ही खराब हो गई। किसानों की मानें तो जनपद में हुई अतिवृष्टि के कारण उनकी 80 प्रतिशत की फसले खराब हो चुकी है, जिनमें उर्द मूंग की फसल लगभग खराब होने की कगार पर है। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन, प्रगतिशील किसान संगठन के साथ-साथ अन्य कई संगठनों ने इसके पहले भी जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं और अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसलों का फसल बीमा और मुआवजा की मांग उठ चुके हैं। अधिकारी पहले ही टोल फ्री नंबर जारी कर चुके हैं और सभी किसानों को उसे टोल फ्री नंबर पर अपनी खराब हुई फसल की शिकायत दर्ज करने के लिए का भी चुके हैं। इसके बावजूद लगातार किसानों द्वारा ज्ञापन देने का सिलसिला जारी है। बुधबार को कस्बा बानपुर और भौरदा के करीब आधा सैकड़ा किसान एकजुट होकर कलेक्ट पर कर पहुंची जहां उन्होंने आती दृष्टि के कारण अपनी खराब हुई खरीफ की फसलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई और फसल बीमा के साथ-साथ मुआवजा राशि दिलाने की मांग उठाई इस मामले में किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने खेतों में उर्दू मूंग सोयाबीन मूंगफली के साथ साग सब्जी आदि की फसलों की बुवाई की थी लेकिन पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उनके खेतों में खड़ी हुई फासले पूरी तरह बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनके पास आए का कोई साधन नहीं है वह खेती किसानी पर ही निर्भर रहते हैं अब जब ऐसे में फसल नष्ट हो गई तब वह बर्बादी की कगार पर आ गए हैं, इसलिए उन्हें फसल बीमा और मुआवजा दिलाया जाना अति आवश्यक है। दिए गए ज्ञापन पर ग्राम भंवर्डा निवासी प्रेमचंद्र झा संतोष गोरेलाल महेश मुन्नालाल नरपत प्रताप सुजान के साथ बानपुर निवासी देवेंद्र यादव नारायण दास राजेश सुबरा यादव आसाराम चौरसिया कोमल लखनलाल गिरधारी रोहित कुमार सलमान खान जगदीश प्रसाद राम सिंह सहित सैकड़ो किसानों के हस्ताक्षर बने हुए है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments