सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0
20

जिलाधिकारी द्वारा योजनांतर्गत प्राप्त शिकायतों पर उद्यमियों से की गई सीधी वार्ता

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करते हुए लंबित ऋण पत्रावलियों को समयावधि के अंदर निपटान करना सुनिश्चित करें। अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक/ प्रबंधक को इस माह के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि जनपद की सीएम डैशबोर्ड में रैंक सकारात्मक रहे। इस पर अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक/प्रबंधक ने लक्ष्य प्राप्त करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा योजनांतर्गत प्राप्त शिकायतों पर उद्यमियों से सीधी वार्ता की गई और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here