Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशविज्ञान बस के प्रयोगों ने मोहा विद्यार्थियों का मन,विज्ञान के प्रति बढ़ी...

विज्ञान बस के प्रयोगों ने मोहा विद्यार्थियों का मन,विज्ञान के प्रति बढ़ी जिज्ञासा

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में जनपद के दूरस्थ क्षेत्र में चल रही विज्ञान बस के विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विज्ञान बस का अवलोकन लगभग 850 छात्र-छात्राओं ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,महरौनी में किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र गुप्ता ने कहा कि विज्ञान बस के आगमन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान के रूप में न देखकर उसे प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के विज्ञान प्रसार कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया गया।
विद्यालय की शिक्षक शैलेंद्र श्रीमाली ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तर्कशीलता एवं नवाचार की भावना विकसित करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों से परिचित कराना रहा।
जिला विज्ञान क्लब, ललितपुर द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों को जनपद के विभिन्न विद्यालयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
किस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राहुल जैन,शिक्षक करुणेश शंकर,कुंवर सिंह,राजेश दीक्षित आदि अन्य विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments