सड़क हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज किया रेफर
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा के पास तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला, जब सरियों से लदी हुई आगे जा रही टैक्सी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक घुस गई। इस सड़क हादसे में सरियों से चोट लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और वहां से प्रार्थना उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सतऱवांस निवासी 40 वर्षीय हल्के पटेल पुत्र घनश्याम पटेल अपने दोस्त राहुल पटेल पुत्र स्वर्गीय मिट्ठू लाल पटेल के साथ मंगलवार को अपनी पल्सर बाइक क्रमांक यूपी 94 ई 8393 है पर सबार होकर मिर्चवारा की तरफ जा रहा था बताया गया है इसी दौरान जिला मुख्यालय से लोहे के सरिया लादकर यूपी 94 टी 7566 खितवांस की तरफ जा रही थी बताया गया है की टैक्सी आगे जा रही थी और बाइक सवार उसके पीछे थे लेकिन बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही टैक्सी मिर्च 12 के पास पहुंची वैसे ही बाइक सवार आगे निकलने का प्रयास करने लगे और तेज रफ्तार बाइक जाकर टैक्सी में लगे सर्दियों में उलझ गई तथा टैक्सी से टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।



