पीड़ित की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर मामला दर्ज
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेल चौराहे पर बाइक से जा रहे पिता पुत्र को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मारकर रोंद दिया। इस सड़क हादसे में पिता पुत्र दोनों घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर का संज्ञान लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के इलाइट चौराहे के पास बंसीपुरा में स्थित कल्याण सिंह सभागार के पास रहने वाले अमरेंद्र कुमार लाल पुत्र स्वर्गीय जवाहर लाल दिनांक 30 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक क्रमांक यूपी 47 एच 7015 पर सवार होकर अपनी बच्ची को लेकर जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कारक क्रमांक यूपी 94 ई 0020 के अज्ञात चालक ने गाड़ी को तेजी तथा लापरवाही से चला कर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में वह और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देकर कार चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में लेकर पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर कार नंबर का संज्ञान लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ 281, 125(ए), 125(बी ), 324(2) धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।



