Thursday, September 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में दो बाईकों की हुई आमने-सामने भीषण भिड़ंत में एक बाइक...

ललितपुर में दो बाईकों की हुई आमने-सामने भीषण भिड़ंत में एक बाइक सबार की मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत

112 पुलिस ने घायल बाइक सबार को तत्काल मेडिकल कॉलेज में कराया था भर्ती 
बानपुर से सामान लेकर घर बापिस जाते समय हुआ सड़क हादसे का शिकार 
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खाखरौन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई बताया गया है कि घायल सड़क पर पड़े बाइक सवार को उठाया 112 पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसे मृतक घोषित किया गया। मृतक घरेलू सामान लेकर बाइक से अपने घर वापस हो रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक में उसे टक्कर मार दी थी।
                   मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरा धनकुआँ निवासी 35 वर्षीय कडोरी पुत्र पन्ना अहिरवार मंगलबार की दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए कस्बा बानपुर आया हुआ था। बानपुर जाकर कडोरी ने अपना काम निपटाया और देर शाम करीब 7:00 अपनी बाइक लेकर अपने घर के लिए निकला। इस दौरान जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था और अभी ग्राम खाखरोंन व पुराधनकुआँ के बीच पहुंच ही था, कि सामने से दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहा गांव के ही सुमित सहरिया पुत्र मलु ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए। हालांकि कडोरी की हालत ज्यादा खराब हुई और वह लहू लुहान हो गया था। इस दौरान वहां से निकल रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन पर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर थाना बानपुर में तैनात पीआरबी क्रमांक 6756 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कडोरी को तत्काल एंबुलेंस आने का इंतजार किए बिना अपनी ही गाड़ी में रखकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया और इलाज शुरू किया गया। बताया गया है कि करीब एक घंटे चले इलाज के दौरान उसकी मेडिकल कॉलेज में ही मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तो वहीं घायल दूसरे बाइक सवार का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति पांच बहनों में इकलौता भाई था और उसके छोटे छोटे तीन पुत्र भी हैं। इसके साथ ही उसके नाम गांव पर कुछ जमीन है, जिस पर वह खेती किसानी के साथ-साथ मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।अब उसके पति की मौत होने के बाद उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा, क्योंकि पिछले साल उसके ससुर की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जबकि उसकी सास इस समय बीमारी की स्थिति से गुजर रही है और घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। मृतक की पत्नी ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments