Thursday, September 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर के धोर्रा में चेकडेम पार कर खेत पर जाते समय काई...

ललितपुर के धोर्रा में चेकडेम पार कर खेत पर जाते समय काई पर फिसलकर गिरा ग्रामीण चेक डैम के पानी में डूबा

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा खोजबीन करने के बाद भी नहीं चला पता ,पुलिस खोजबीन में जुटी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा धोर्रा में रहने वाला एक आदिवासी युवक गांव में बने चेक डैम को पार कर अपने खेत पर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चेक डैम में लगी काई में वह फिसल गया और पानी में गिरकर डूब गया। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस चौकी से सिपाही मौक़े पर पहुंचे पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला अनुमान लगाया जा रहा है कि युबक गहरे पानी में डूब गया होगा, फिर भी तलाश जा रही है।
                   मिली जानकारी के अनुसार कस्बा धोर्रा निवासी 25 वर्षीय मोनू सहरिया अपने खेतों पर खेती किसानी का काम करता है। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर वह अपने गांव में बने हुए नदी के चेक डैम को पार कर अपने खेतों पर जा रहा था। जब वह चेक डैम पार कर रहा था, तभी वहां पर लगी हुई काई  पर उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह चेक डैम की पानी में गिरकर डूब गया। हालांकि इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस चौकी को मिली, वैसे ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे युवक की खोजबीन का काम शुरू किया गया। लेकिन करीब 2 घंटे तक की कड़ी मस्काक्त के बाद युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। बताया गया है कि पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है और इसके साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित आपदा प्रबंधन विभाग को इस घटना की सूचना दी और वहां से गोताखोरों के साथ-साथ दमकल विभाग के गोताखोरों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पानी में डूबे युवक का पता नहीं चल पाया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments