Thursday, September 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में...

ललितपुर में श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सम्पन्न

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज 09 सितंबर 2026 को  श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से बुधवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन  किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश चौधरी एवं प्राचार्य डॉ. जे. एस. तोमर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रबंधक जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि कॉलेज न केवल किताबी ज्ञान के लिए है, बल्कि कॉलेज में विद्यार्थी को ज्ञान प्राप्त करने के सभी स्त्रोत होते हैं। खेल, संवाद, गायन, नृत्य आदि एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी कॉलेज से ही सीखते हैं, कॉलेज ही आपके जीवन को सही दिशा और मार्गदर्शन देता है। इस अवसर पर प्राचार्य जी ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसके बाद असि प्रो डॉ रामेंद्र ने स्नातक के चारों वर्षों का शैक्षणिक ब्यौरा विद्यार्थियों को समझाया, तत्पश्चात नीतू शर्मा ने विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल और सैद्धांतिक शिक्षण के बारे में बताया। इंजी ब्रजेन्दु कुमार ने सभी विद्यार्थियों को पी पी टी के माध्यम से कॉलेज की सभी गतिविधियों से परिचय कराया।  असि प्रो आदित्य मिश्रा, असि प्रो डॉ राकेश कुमार, असि प्रो डॉ जया जैन, असि प्रो एकता शर्मा, असि प्रो नीलेश निरंजन ने परीक्षा प्रणाली तथा विषय परिचय पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, खेलकूद, छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में महाविद्यालय के प्रति अपनापन विकसित करने के साथ-साथ उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना तथा वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों को कैंपस टूर कराया गया। छात्रों ने सोशल इवेंट के तहत कॉलेज के सीनियर से बातचीत की तथा नए दोस्त बनाए। छात्रों को कॉलेज की एक्ट्रा एक्टिविटी से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम के सुवसर पर महाविद्यालय डायरेक्टर प्रदीप चौधरी डायरेक्टर प्रवीण चौधरी विकास चौधरी गौरव चौधरी प्रणव चौधरी उपस्थित रहे। महाविद्यालय स्टाफ से  असि प्रो अभिषेक रावत, असि प्रो डॉ धर्मेंद्र सिंह यादव, असि प्रो ब्रजेश पटेरिया, असि प्रो रोहित रावत, असि प्रो आकाश राय, असि प्रो प्रदीप कुशवाहा, असि प्रो भावना चढ़ार, असि प्रो रवि निरंजन, असि प्रो रागनी जैन,  असि प्रो प्रतीक्षा तिवारी, असि प्रो रश्मि दुबे,  असि प्रो हरवेंद्र लाहौरिया, असि प्रो महिमा विश्वकर्मा, असि प्रो अभिषेक राजपूत,  असि प्रो आकांक्षा, पी टी आई अतुल सोनी, सुमन कुमार, मिनी जैन, प्रदुम्न पटेरिया, गरिमा उपाध्याय, गरिमा शुक्ला, नम्रता ताम्रकार, मोहम्मद निसार खान, विवेक आदि मौजूद रहे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments