Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशखैरी में सत्येंद्र बारी की जन चौपाल से हलचल, एक-एक फरियादी की...

खैरी में सत्येंद्र बारी की जन चौपाल से हलचल, एक-एक फरियादी की सुनी पीड़ा, अफसरों को मौके पर कड़े निर्देश

“शिकायत लेकर जनता क्यों भटके, अधिकारी जनता तक पहुँचें”-सत्येंद्र बारी

ललितपुर प्रवास के दौरान तहसील तालबेहट के ग्राम खैरी में आयोजित जन चौपाल में श्री सत्येंद्र कुमार बारी (बीनू) जी, माननीय सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश का जनसरोकार से जुड़ा संवेदनशील एवं प्रभावी अंदान देखने को मिला। मंचीय औपचारिकताओं से अलग हटकर उन्होंने सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बुजुर्गों, महिलाओं और फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। प्रत्येक शिकायत पर सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाला प्रत्येक नागरिक हमारे परिवार जैसा है, उसकी पीड़ा हमारी व्यक्तिगत पीड़ा है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर भटकता न रहे, अधिकारी जनता के बीच जायें और उनकी समस्याएं सुनें, साथ ही गुणवत्ता के साथ निस्तारण करायें।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अधिकारियों के चाहिए कि वे कार्यालयों में बैठकर जनता के आने की प्रतीक्षा करने की बजाये, स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों और विशेषकर बुजुर्गों ने सत्येन्द्र बारी के इस सहज एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना की, कई बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी रही कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसी तहर जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुने तो कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सम्भव है।
जनचौपाल के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल देखने को मिली।
जनचौपाल के उपरान्त उन्होंने कलैक्ट्रेट सभागार में प्रेसवाता आयोजित कर मीडिया से वार्ता के दौरान सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, नीतियों और निर्णयों को बताया और कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया का धन्यवाद दिया।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी/प्र0 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments