
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज दिनांक 25/08/2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा तालबेहट स्थित नेहा सेल्स एजेंसी के यहां छापामार कार्यवाही कर वहां भंडारित छप्पन भोग ब्रांड बेसन का नमूना संग्रहित कर 88 किलोग्राम बेसन सीज़ किया गया। खाद्य कारोबारकरता के पास उक्त खाद्य सामग्री का बिल/ इनवॉइस नहीं पाया गया। इसके अलावा प्रिया स्वीट्स तालबेहट से खोया और आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन और नागेंद्र कुमार पटेल सम्मिलित रहे।



