Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

ललितपुर में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न


ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में उत्तर प्रदेश शासन एवं कृषि विभाग के निर्देशानुसार जनपद ललितपुर में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनॉक 25.08.2026 को विकास भवन, सभाकक्ष, ललितपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन जी रहे। कार्यक्रम में मा0 राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवा योजन के प्रतिनिधि श्री चन्द्रशेखर पंथ जी, एम.एल.सी. (शिक्षक विधायक) प्रतिनिधि श्री केदारनाथ तिवारी जी, मा0 सदर विधायक प्रतिनिधि श्री श्रीकान्त कुशवाहा जी (उप सभापति, जिला सहकारी बैंक), मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान एवं जिला कृषि अधिकारी श्री रंजीत कुमार चौरसिया, डा0 सरस कुमार तिवारी भूमि संरक्षण अध्किारी महरौनी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सन्दीप खरे, वरिष्ठ सहायक, कृषि विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम लखनऊ से आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 कृषि मंत्री जी के उद्बोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सुनकर किया गया। इसके उपरान्त जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी श्री रंजीत कुमार चौरसिया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि, प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ की भर्ती में जनपद ललितपुर के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 13 महिला अभ्यर्थी एवं 01 पुरूष शामिल हैं। इसके पश्चात नवचयनित अभ्यर्थियों सुश्री प्रिन्सी सिंह, सुश्री आयुषी शर्मा, सुश्री आकृति नायक, सुश्री सुरभि, सुश्री अंजली राजपूत, सुश्री तपस्या तिवारी, श्री राहुल कुमार चौबे, सुश्री आरती चतुर्वेदी, सुश्री आस्था जैन, सुश्री निकिता साहू, सुश्री अनुराधा, सुश्री चंचल लक्ष्मी लोधी, सुश्री सलोनी एवं सुश्री रोशनी का नाम क्रमवार लेते हुये उन्हें उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया। प्रत्येक नवचयनित अभ्यर्थी का उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, परिजनों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा उत्साहवर्धन एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के माता-पिता एवं गौरवान्वित परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 सदर विधायक प्रतिनिधि श्री श्रीकान्त कुशवाहा जी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एम.एल.सी. (शिक्षक विधायक) प्रतिनिधि श्री केदारनाथ तिवारी जी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें पूरी निष्ठा के साथ राजकीय सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मा0 राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवा योजन के प्रतिनिधि श्री चन्द्रशेखर पंथ जी ने कहा कि नवचयनित अभ्यर्थियों को राजकीय सेवा में केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को भी समझते हुए सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन जी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थी सेवा भाव एवं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें, जिससे जनपद के कृषकों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो तथा ललितपुर की कृषि व्यवस्था और अधिक समृद्ध एवं सुदृढ़ हो सके। मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से श्री मनमोहन साहू, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘बी’; श्री विकास मण्डलोई, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘ए’; श्री नरेश कुशवाहा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘बी’; श्री प्रवेन्द्र कुमार सिंह, अवर अभियन्ता; श्री लवकुश भूषण, जिला सलाहकार, एन.एफ.एस.एम.; श्री अजय पाल, कम्प्यूटर प्रोग्रामर; श्री रत्नेश दीक्षित, तकनीकी सहायक; श्रीमती अनामिका कटारे, प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’; सुश्री अंकिता नायक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ एवं श्री प्रवेन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में जिला कृषि अधिकारी श्री रंजीत कुमार चौरसिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी, अधिकारियों, कर्मचारियों, नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को उज्ज्वल एवं सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments