Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में खेत पर उर्द की फ़सल में काम करते समय जहरीले...

ललितपुर में खेत पर उर्द की फ़सल में काम करते समय जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत

 झाड़फूँक में समय गवाने से हुई मौत, मेडिकल में परीक्षण में किया मृतक घोषित
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे में रहने वाले एक बुजुर्ग की खेत पर उर्द की फ़सल में काम करते समय जहरीले कीड़े काटने से मौत हो गई। बताया गया है कि बुजुर्ग द्वारा जहरीले कीड़े के काटने की बात कहने पर उसके परिजनों ने उसे झाड़ फूंक में उलझाए रखा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मेडिकल कॉलेज लाने पर उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने किस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
                 मिली जानकारी के अनुसार कस्बा नाराहट निवासी 51 वर्षीय जगदीश पुत्र राम लाल सोमवार की दोपहर अपने खेत पर उर्द की फसल की देखभाल करने के लिए गया हुआ था। बताया गया है कि ज़ब वह खेत में उर्दू की फसल में काम कर रहा था, तभी उसे ऐसा एहसास हुआ कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है। जिसके बाद वह शाम 5:00 बजे करीब अपने घर लौट आया और जहरीले कीड़े की काटने की बात उसने परिजनों को बताई। इस दौरान उसकी परिजनों ने पहले तो गांव में ही उसकी झाड़ फूंक कराई और जब करीब 4 घंटे तक झाड़फूँक करने के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं आया, बल्कि उसकी हालत और बिगड़ गई, तब उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए रात्रि करीब 11 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक किसान के शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया है कि  मृतक के एक पुत्र तथा 6 पुत्रीयां हैं जिनमें से दो पुत्रीयों की शादी हो चुकी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments