Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में बूढ़ी से कुंडेश्वर धाम के लिए निकाली गई डाक कांवड़

ललितपुर में बूढ़ी से कुंडेश्वर धाम के लिए निकाली गई डाक कांवड़

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सावन के अंतिम सोमवार को बूढ़ी गांव से कुंडेश्वर धाम के लिए डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें गांव के युवाओं ने बूढ़ी स्थित हनुमान जी मंदिर से कुंडेश्वर तक दौड़कर डाक कांवड़ पहुंचाई। यह यात्रा बिना रुके पूरी की गई।
बूढ़ी से कुंडेश्वर धाम की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। कांवड़ यात्रा को यह दूरी तय करने में 1 घंटा 30 मिनट का समय लगा। कांवड़ महरौनी के रास्ते से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान कई स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस डाक कांवड़ यात्रा में गांव के बबलू राजा, रावराजा, बॉबी राजा, आशीष राजपूत, अनुज राजपूत, नीलेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार, रामकुमार, अभिषेक, विक्की, योगेश, हेमंत, रामचन्द्र, सचिन, रोहित, अंगद, अनुराग, राहुल, अजय सिंह, अमित कुमार, प्रदीप, रवि, संजू राजा, ध्रुव राजा, बंटी राजा, दीप राजा सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments