ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश कुंअर गजेंद्र सिंह व एडवोकेट हरदयाल सिंह लोधी संरक्षक ने जल भराव होने की बजह से उर्द, मूंग, मूंगफली, मक्का, तिल व सोयाबीन की फसलों में भारी नुकसान के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार तीन दिन से अत्याधिक बरसात होने के कारण नदी, नाले उफान पर हैं व खेतों में जल भराव होने की बजह से उर्द, मूंग, मूगफली, मक्का, तिल व सोयाबीन की फसलों में भारी नुकसान हुआ हैं जिसमें उर्द व मूंग पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी हैं जिसकी जॉच तत्काल बीमा कम्पनी व राजस्व टीम के द्वारा संयुक्त रूप से अतिशीघ्र जॉच कराकर फसल बीमा मुआवजा दिलाये जाये। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की टीम पूरे क्षेत्र में नुकसान के बारे में टीम द्वारा सभी गाँवों से अवगत कराया जा रहा हैं बिरधा ब्लॉक में लगभग हर गाँव में किसान संगठन जायजा ले चुके हैं इस भारी नुकसान की बजह से किसान बुरी तरह टूट गया हैं इसी फसल की मुख्य आमदानी से किसान का परिवार चलता हैं वर्तमान में किसानों द्वारा बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लेकर पूरा पैसा फसल में लगा दिया गया है जिस कारण जनपद में लगातार किसान की फसल नष्ट होने के कारण आत्महत्या कर लेते है इसको भी संज्ञान में लिया जाये। क्योकि 50 प्रतिशत किसान अनपढ़ होने के कारण टोल फ्री नम्बर नहीं लगा पाते हैं। इस दौरान अरूण राजपूत एड0, रंजना आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने अत्यधिक बारिश से नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिलाये जाने की उठाई मांग
RELATED ARTICLES



