ललितपुर। जिला मंसूरी समाज समिति रजिस्टर्ड की एक बैठक रविवार को संस्था की कोषाध्यक्ष मोहसिन खान मंसूरी के निवास पर संरक्षक अब्दुल हनीफ मंसूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संस्था के सदर अब्दुल जाकर मंसूरी के छतरपुर के बहनोई मरहूम मोहम्मद सलीम के स्वर्गवास इंतकाल पर अफसोस किया गया एवं उनको जन्नत में आला मुकाम के लिए दुआ की गई। संस्था का जश्ने ईद मिलादुन्नबी का 30 वर्षों का पंडाल इसी गमगीन माहौल में इस वर्ष सावरकर चौक या घंटाघर पर नहीं लगाया गया। संस्था के पदाधिकारी ने बैठक में आम राय से निर्णय लिया कि उप जिलाधिकारी सदर का आभार स्वागत बंधन इस्तेमाल किया जाएगा, जिन्होंने संस्था के हक सच के दायरे में अपना निर्णय दिया। संस्था के संयोजक अब्दुल नासिर मंसूरी ने अवगत कराया कि दिनांक 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को दोपहर 12:00 से परंपरागत तरीके से पिकनिक गोट मीटिंग में हजरत दरगाह जमाल शाह पर आयोजित की जाएगी, जिसमें जनपद की सभी मंसूरी भाइयों से पिकनिक गोट मीटिंग में आमंत्रित सहयोग के लिए गुजारिश की गई है। हम सभी जनपद के मंसूरी समाज के भाइयों से गुजारिश करते हैं कि आप इस पिकनिक मीटिंग में सुझाव और समाज के हित में अपनी बात रखिए। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पिकनिक गोट मीटिंग में सहयोग के लिए आश्वासन दिया। आम राय से निर्णय लिया गया कि संस्था 3 साल हो चुके हैं संस्था के पदाधिकारी सदस्यों के बदलाव जरूरी है,जिस पर निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक अजीज खान मंसूरी; अब्दुल हनीफ मंसूरी, अध्यक्ष अब्दुल जाकिर मंसूरी, महामंत्री अंसार मंसूरी, कोषाध्यक्ष मोहसिन मंसूरी, जिला संयोजक अब्दुल नासिर मंसूरी, उपाध्यक्ष रईस मंसूरी, उप सचिव शकील मंसूरी, फोन पर ताहिर खान मंसूरी ,अनवर खान मंसूरी तालबेहट ,महबूब खान मंसूरी बार ,वाहिद खान मंसूरी मड़ावरा, हजरत खान मंसूरी धनवाड़ा जखौरा ,जमील खान मंसूरी धोरा, एवं सलीम मंसूरी गुड्डू हुसैन मंसूरी इरशाद मंसूरी महरौली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मीटिंग का सफल संचालन महामंत्री अंसार मंसूरी ने किया आभार कोषाध्यक्ष मोहसिन खान मंसूरी ने व्यक्त किया।
ललितपुर में जिला मंसूरी समाज समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
RELATED ARTICLES



