Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeअपराधमध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब...

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की मौत के मामले में जनपद ललितपुर का कोई भी सम्बन्ध नही:अपर पुलिस अधीक्षक

हिमांशु सुडेले के साथ अभिषेक बुन्देला की रिपोर्ट

ललितपुर में कहीं भी स्प्रिट/कैमिकल आदि से किसी भी प्रकार की अवैध शराब का निर्माण नही किया जा रहा है:अपर पुलिस अधीक्षक

ललितपुर। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने एक बाईट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की मौत के मामले में सागर पुलिस द्वारा मीडिया को भ्रामक तथ्य पेश किये जा रहे हैं कि इसका सम्बन्ध ललितपुर से है, इसके सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग ललितपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.05.2026 को एक गैंग जिसका सरगना रवि लखेरा नि0 ग्राम महेवा थाना ओरछारोड़ छतरपुर म0प्र0 व चन्द्रेश लोधी नि0 ग्राम अण्डेला थाना मालथौन जनपद सागर म0प्र0 के साथ 05 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । इन सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही भी प्रचलित है ।अभि0 रवि लखेरा के म0प्र0 में शराब के ठेके के लाइसेन्स हैं साथ ही म0प्र0 के कई थाना क्षेत्रों में शराब से सम्बन्धित आपराधिक मामले दर्ज हैं । थाना बण्डा पर दिनांक 06.09.2026 को दर्ज मु0अ0सं0 658/2026 में नामित 20 अभियुक्तों मे से सभी म0प्र0 के निवासी है केवल एक आकाश राय जिसे मड़ावरा निवासी दिखाया गया है वह भी पिछले 10 वर्ष से बण्डा थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है । ललितपुर में कहीं भी स्प्रिट/कैमिकल आदि से किसी भी प्रकार की अवैध शराब का निर्माण नही किया जा रहा है । सागर पुलिस की जांच में अभी तक यदि कोई भी तथ्य ललितपुर से जुड़े आये हुए हैं तो उन्हे निश्चित रूप से ललितपुर पुलिस के साथ शेयर करना चाहिये । ललितपुर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के निर्माण व ब्रिक्री पर कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments