Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद की...

ललितपुर में पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद की समस्त फुटकर आबकारी दुकानों पर संचित मदिरा स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन

मध्यप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में बॉर्डर पर रोड चेकिंग करते हुए संदिग्ध वाहनों की ली सघन तलाशी

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मध्य प्रदेश के सागर जनपद के बंडा तहसील में कथित संदिग्ध मदिरा के सेवन से हुई जनहानि के दृष्टिगत आज दिनांक 07/09/2026 को जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश द्वारा गठित पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद ललितपुर की समस्त फुटकर आबकारी दुकानों पर संचित मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया

साथ ही मध्यप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में बॉर्डर पर रोड चेकिंग करते हुए संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली गई। उक्त के अतिरिक्त ललितपुर से सागर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित संदिग्ध ढाबों की भी तलाशी ली गई। उक्त कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा के बिक्री व भंडारण के साक्ष्य नहीं मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments