Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में अधिक बारिश से ग्राम छिल्ला में गिरे मकान, ग्रामीणों पर...

ललितपुर में अधिक बारिश से ग्राम छिल्ला में गिरे मकान, ग्रामीणों पर आया संकट

ललितपुर।  जिले के ग्राम छिल्ला में लगातार हो रही अधिक बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए, जिससे ग्रामीणों के सामने रहने और सामान बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
बताया गया है कि पूरन सिंह लोधी पुत्र कड़ोरे तथा नंदकिशोर पुत्र बाबूलाल, निवासी महरौनी के मकान बारिश के चलते गिर चुके हैं।
गनीमत रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर टीम भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवारों को शासन की नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
भैलोनीसूवा में लगातार बारिश दो मंजिला मकान गिरा
ललितपुर जिले में  लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को विकासखंड बार की ग्राम पंचायत भैलोनीसूवा में एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान और गेहूं दब गया।मकान मालिक मुकेश राजपूत ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे मकान गिरा। घटना के समय वह परिवार के साथ गुरसौरा गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर लौटकर आया तो मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका था।मकान का कुछ हिस्सा अभी भी गिरने के कगार पर है, जिसके चलते मलबे में दबा गेहूं और सामान निकालने में भी परेशानी हो रही है। मुकेश के अनुसार, घटना की सूचना संबंधित लेखपाल राजेंद्र श्रीवास को दी गई, लेकिन उन्होंने चार्ज छोड़ने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments