
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक खटीक उर्फ कल्लू पुत्र बल्लू खटीक उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मुहल्ला घुसयाना थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लेकर जामा तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 955/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– दीपक खटीक उर्फ कल्लू पुत्र बल्लू खटीक उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मुहल्ला घुसयाना थाना कोतवाली जनपद ललितपुर।
गिरफ्तारी का दिनांक-08.09.2026
बरामदगी का विवरण-
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
02.एक अदद एण्ड्राइड मोबाइल व 1200 रूपये नकद ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री ललित उज्ज्वल चौकी प्रभारी मण्डी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
2.का0 राहुल कुमार, कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।
3.का0 रामविलास, कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर ।



