Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा-गोष्ठी का आयोजन कर, दिए...

ललितपुर में पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा-गोष्ठी का आयोजन कर, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 

 ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में सैनिक सम्मेलन व माह अगस्त-2026 की मासिक अपराध गोष्ठी आहूत की गयी । सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त मासिक अपराध गोष्ठी में सर्किलवार/थानावार अपराध, कार्यवाही, लम्बित प्रकरणों आदि की सघन समीक्षा कर समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारियों / समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान निम्न बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयीः–

 आईजीआरएस/जनशिकायती* संदर्भों की सक्रिल/थानावार गहनता से समीक्षा कर, लम्बित प्रकरणों के उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु तथा आवेदकों का शत-प्रतिशत फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया ।

 *जन-सुनवाई* की समीक्षा करते हुए समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने कार्यालयों में प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करते हुए प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 *साइबर अपराध* संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु, साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अन्य साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त हेल्पलाइन 1930 / NCCRP पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जनता को जागरूक करने एवं प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

 *ऑपरेशन दहन/क्लीन* के अभियान के तहत माल निस्तारण के सम्बन्ध में माननीय उच्चतम न्यायालय व डी0जी0 परिपत्र के द्वारा जारी किये गये आदेश निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन कराते हुये निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार व समयबद्धरुप से करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 *उ0प्र0 पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण* तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु संचालित यक्ष (YAKSH) ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यक्ष एप का प्रभावी एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित करने, निर्धारित एसओपी (SOP) का पूर्णतः अनुपालन करने तथा उपलब्ध सूचनाओं एवं डाटा का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अद्यतन करने एवं ऐप के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का प्रभावी विश्लेषण कर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि *यक्ष एप* का उपयोग करते हुए जमीन सम्बन्धी अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर सम्बन्धी अपराध आदि की उचित बीट सूचनायें अंकित कराने तथा उनकी गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाये जाना सुनिश्चित करें ।

 *बीट सूचना प्रणाली* की समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्र की अद्यतन सूचनाओं का नियमित संकलन एवं सत्यापन सुनिश्चित करें। बीट क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संवेदनशील स्थलों, विवादित प्रकरणों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों की जानकारी का प्रभावी संधारण करते हुए अपराध नियंत्रण, अपराधियों की निगरानी एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

 *मिशन शक्ति* अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अभिलेखों को निर्धारित प्रारूप में तैयार कर सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने, मिशन शक्ति केन्द्र / शिकायत पेटिका से प्राप्त शिकायतों को नियमानुसार संबंधित अभिलेखों में दर्ज कर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थलों पर अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 *ऑपरेशन कन्विक्शन* की समीक्षा करते हुए हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, गैंगस्टर, मादक पदार्थ तस्करी, महिला एवं बाल अपराध सहित अन्य गंभीर प्रकृति के अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत सम्मिलित कर, चिन्हित प्रकरणों में प्रभावी विवेचना, सुदृढ़ साक्ष्य संकलन, गुणवत्तापूर्ण अभियोजन एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर अभियुक्तों को शीघ्र एवं कठोर दण्ड दिलाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

 सभी प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि माननीय न्यायालय से प्राप्त *BW/NBW/ 84/85 BNSS* के अन्तर्गत प्राप्त प्रपत्रों का निर्धारित SOP के अनुरूप शत-प्रतिशत तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।

 समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मा0 न्यायालय से इलेक्ट्रानिक माध्यम से प्राप्त *ई-सम्मन* का नियमानुसार शत प्रतिशत उचित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ।

 *लंबित विवेचनाओं* की सर्किल/थानावार समीक्षा करते हुए समस्त विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समयावधि (60/90 दिवस) के भीतर विवेचनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। विवेचना के दौरान गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण तथा गुण-दोष के आधार पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 *ई-साक्ष्य (e-Sakshya) ऐप* की समीक्षा कर उसके प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु समस्त विवेचकों को विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, सटीक, पारदर्शी एवं विधिसम्मत बनाने के लिए ई-साक्ष्य ऐप का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा प्रत्येक प्रकरण में SID (Sakshya ID) जनरेट कर उसे उसी दिन संबंधित FIR से लिंक करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 *अपराधियों की गतिविधियों* पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जनपद में सक्रिय, आदतन एवं पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

 जनपद में *गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) सम्पति जब्तीकरण* की कार्यवाही के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में वांछित/ वारन्टी / टॉप टेन/ अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, HS की सतत् निगरानी व अवैध विस्फोटक पदार्थों, अवैध शस्त्रों की बरामदगी, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अवैध शराब /अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया ।

 जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र की *सीमाओं पर बैरियर* लगाकर नियमित रुप से सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 *चोरी, लूट एवं छिनैती* जैसे अपराधों की घटनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण अनावरण हेतु विशेष अभियान चलाकर, घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, माल की बरामदगी तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर प्रकरणों के शीघ्र खुलासे हेतु दिशा-निर्देश दिए गये ।

 *अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही-* जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध शराब के संभावित ठिकानों एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की सतत निगरानी करते हुए सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। साथ ही, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा आपसी समन्वय से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जाए।

 *ऑपरेशन मुस्कान अभियान की समीक्षा कर, गुमशुदा बालक/बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।*

 *बालश्रम/बाल विवाह/ मानव तस्करी/वैश्या वृत्ति* रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व AHT प्रभारी को निर्देशित किया गया ।

 *पुरस्कार घोषित अपराधियों* के विरूद्ध अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर की रोकथाम हेतु यातायात जागरुकता का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर शत प्रतिशत लोगों को हेलमेट के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये गये तथा सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित ऐप *I-RAD APP* में शत-प्रतिशत फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया ।

 *डायल-112 से प्राप्त होने वाली सूचनाओं* के सम्बन्ध में फीडबैक लेने हेतु , प्राप्त इवेन्टो के क्लोजर रिपोर्ट को 48 घण्टे के अन्दर निस्तारित करने हेतु तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर पीआरवी को तत्काल पहुंचने व रिस्पान्स टाईम को कम से कम करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

 *ऑपरेशन दृष्टि* अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में आमजन से संवाद कर मुख्य स्थानों, चौराहों, बाजारों, बैंक आदि में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे अपराध नियंत्रण में सहयोग मिलेगा।

 मुख्य स्थानों, चौराहों, ढाबों, पेट्रोल पम्प, बाजारों, बैंक आदि में लगे *सीसीटीवी कैमरे* को समय-समय पर चेक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 *शस्त्र लाईसेन्स/चरित्र सत्यापन /किरायेदार का सत्यापन / पंचायतनामा प्रपत्र* की उचित जांच व आवश्यक कार्यवाही निर्धारित एसओपी के अनुरूप करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

 अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, वन विभाग, समस्त शाखा प्रभारी, प्रभारी जीआरपी, प्रतिसार निरीक्षक ललितपुर, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं अन्य अधि0/ कर्म0 गण मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments