Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeअपराधललितपुर में कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण...

ललितपुर में कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

अभिषेक बुन्देला के साथ चंद्र प्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गई 01 अदद सोलर इन्वर्टर, 01 अदद VFD सोलर व 01 अदद दवा छिड़काव करने वाली स्प्रेयर मशीन को किया गया बरामद

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 908/2026 धारा 305/317(2) BNS में वांछित अभिुयक्तगण 01. बबलू अहिरवार पुत्र पारीक्षित अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मैलवारा खुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर 02. शाहिद पुत्र मोहम्मद खान उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मैलवारा खुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 01 अदद सोलर इन्वर्टर, 01 अदद VFD सोलर व 01 अदद दवा छिड़काव करने वाली स्प्रेयर मशीन बरामद हुई है । अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा अजय कुमार तिवारी पुत्र श्री रामप्रकाश नि0ग्राम रजवारा थाना कोतवाली जनपद ललितपुर द्वारा दिनांक 23.07.2026 को सूचना दी गई कि नामजद व्यक्तियों द्वारा मेरे खेत से 01 अदद सोलर इन्वर्टर, 01 अदद VFD सोलर व 01 अदद दवा छिड़काव करने वाली स्प्रेयर मशीन चोरी कर ले गये हैं ।
सूचना पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण बबलू व शाहिद उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।.

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. बबलू अहिरवार पुत्र पारीक्षित अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मैलवारा खुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर ।
2. शाहिद पुत्र मोहम्मद खान उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मैलवारा खुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर ।

गिरफ्तारी का दिनांक-23.08.2026

बरामदगी का विवरण- 01 अदद सोलर इन्वर्टर, 01 अदद VFD सोलर व 01 अदद दवा छिड़काव करने वाली स्प्रेयर मशीन ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01-प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments