Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ,...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ

सीएम ने राजधानी से सिंगल क्लिक के साथ आउटसोर्स सेवा निगम पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण

आउटसोर्स कर्मियों के व्यापक कल्याण के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ साइन किया एमओयू

सेवा निगम से कर्मियों को एजेन्सियों के शोषण से मिलेगी मुक्ति, बढ़े हुए मानदेय के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी और दुर्घटना बीमा का मिलेगा लाभ

आउटसोर्स कर्मचारियों के सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के साथ उनकी सेवा भी होगी सुरक्षित

मा0 मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में बताए सेवा निगम के फायदे, कहा-शोषण करने वाली एजेन्सियां होंगी ब्लैक लिस्टेड

ललितपुर कलैक्ट्रेट में जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने देखा सजीव प्रसारण, कर्मचारियों को बांटें मानदेय के चेक


ललितपुर। प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही आउटसोर्स सेवा निगम के गठन की मांग को आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राजधानी से हरी झण्डी दे दी है, उन्होंने लखनऊ स्थित लोकभवन से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया और सिंगल क्लिक के साथ आउटसोर्स सेवा निगम UPCOS पोर्टल एवं वेबसाइट तथा निगम के लोगो का अनावरण किया। साथ ही खाताधारक आउटसोर्स कर्मियों के व्यापक कल्याण के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू साइन किया।

*सरकार के एतिहासिक फैसले से 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों की हुई दीवाली*
सरकार के इस एतिहासिक फैसले से विभिन्न विभागों के कार्यरत 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के साथ ही उनकी सेवा भी सुरक्षित होगी। पूर्व में आउटसोर्सिंग एजेन्सियों के मनमाने रवैये से इन कर्मचारियों का शोषण होता था और अनियमित वेतन तथा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार की संभावना भी होती थी, इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष कार्ययोजना के तहत आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का एतिहासिक निर्णय लिया और अपने वादे के अनुसार प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों को आज निगम की सौगात दे दी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने सरकार को धन्यवाद दिया।

*ललितपुर कलैक्ट्रेट में जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने देखा सजीव प्रसारण, कर्मचारियों को बांटे मानदेय के चेक*
लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ललितपुर में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया, इस अवसर पर मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन, मा0 राज्यमंत्री प्रतिनिधि श्री चन्द्रशेखर पंथ, मा0 एमएलसी प्रतिनिधि श्री केदारनाथ तिवारी, मा0 नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनाली जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। संजीव प्रसारण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय के चेक प्रदान किये, जिसके क्रम में ललितपुर कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों द्वारा भी आउटसोर्स कर्मियों को चेक प्रदान किये गए। चेक पाकर कर्मचारियों ने अपनी खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को विकास पुरुष बताया।

*मा0 मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में बताए सेवा निगम के फायदे, कहा-शोषण करने वाली एजेन्सियां होंगी ब्लैक लिस्टेड*
कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को शासन द्वारा न्यूनतम पारिश्रमिक सुनिश्चित कराने के साथ ही नियम संगत कटौतियों एवं अन्य सेवा शर्तों का लाभ प्रदान कराने के उद्देश्य से आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है, जिसमें अब आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में वृद्धि के साथ उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्राईवेट एजेन्सियों के शोषण से मुक्ति भी मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पहले नियुक्तियों में प्रदेश के युवाओं का शोषण होता था, उनसे अवैध धन वसूला जाता था, वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता था और बिना किसी जानकारी के उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती थी। इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस निगम का गठन किया गया है, जिससे इन कर्मियों व उनके परिवारों को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा के साथ ही सेवा की सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी, क्योंकि सरकार और कर्मचारी का रिश्ता मात्र वेतन का नहीं होता बल्कि विश्वास का होता है, इसलिए इन कर्मचारियों और इनके परिवारों की हितों की रक्षा करना उत्त प्रदेश सरकार का काम है और यह काम हम दृढ़संकल्प के साथ पूरा भी कर रहे हैं।

*आउटसोर्स कर्मचारियों को इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ*
मा0 मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि निगम के गठन से आउटसोर्स कर्मियों और उनके परिवारों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, मातृत्व अवकाश, 20 से 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा सहित अग्निकार्ड, आकस्मिक सेवा, व बच्चों के लिए शिक्षा सहायता भी उपलब्ध करायी जाएगी। इसके साथ ही कर्मियों को प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच सीधे उनके बैंक खाते में पारिश्रमिक का समयबद्ध भुगतान किया, कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा का पूरा लाभ और निर्धारित अंशदान सुनिश्चित किया जाएगा, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और जेम के माध्यम से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया होगी, जिससे निजी एजेंसियों द्वारा होने वाले शोषण पर लगाम लगेगी। पूरी प्रक्रिया में सरकारी आरक्षण नियमों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए राज्य की आरक्षण नीतियों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। नई एजेंसी या वेंडर बदलने पर भी वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की नौकरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और रोजगार बना रहेगा। डिजिटल सेवा रिकॉर्ड के रूप में वेतन स्लिप, उपस्थिति, अनुमन्य कटौती और नियुक्ति पत्र की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली के अंतर्गत वेतन में देरी या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए डेडीकेटिड ऑनलाइन हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण सुविधा भी मिलेगी। यदि कोई भी एजेन्सी आउटसोर्स कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर शोषण करने का प्रयास करेगी तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा।
मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के बाद ललितपुर कलैक्ट्रेट में मा0 सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि उन्हें दीवाली के पूर्व सरकार ने इतना बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि आप सभी को यह याद रखना है कि यह उपहार आपको किसने दिया है। मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी हम सभी के अभिभावक हैं यह आज के इस निर्णय से सिद्ध हो गया है।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवरस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments