जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ललितपुर, 3 सितंबर 2026। पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल, पनारी, ललितपुर में आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ. पूजा यादव, डिप्टी डायरेक्टर श्री गौरव यादव एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आंचल यादव द्वारा मां सरस्वती के पूजन तथा राधा-कृष्ण भगवान की सुंदर झांकियों का पूजन एवं आरती कर किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की विभिन्न मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, सुंदर प्रस्तुतियों एवं आकर्षक झांकियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी ब्रज की पावन धरती से विद्यालय प्रांगण में अवतरित हो गए हों। झांकियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इसके बाद बाल शाखाओं द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मटकी फोड़ते समय विद्यालय परिसर में चारों ओर “जय श्री कृष्ण”, “राधे-राधे” के जयकारे गूंज उठे। बच्चों के उत्साह और उमंग से पूरा विद्यालय प्रांगण भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की मनमोहक छवि देखकर उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया, PGMM प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा, फार्मेसी विभाग प्राचार्य डॉ. विनोद यादव सहित पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के समस्त विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित अतिथियों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति से विद्यालय परिसर का वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो ब्रजधाम का साक्षात दर्शन हो रहा हो और भगवान श्रीकृष्ण की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हों।
विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। अंत में सभी के सहयोग एवं सहभागिता से जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री सौरभ ताम्रकार, श्री ब्रजेश पांडे, श्री अवतार सिंह, श्री नरेंद्र सिंह राजपूत गायत्री राजन, नेहा निरंजन, कायनात बानो, रश्मि साहू, उषा प्रजापति, लक्ष्मी सिंह, अमित झा, शिवम झा, जगदीश अहिरवार, सत्यम कुशवाहा, आदर्श विश्वकर्मा, सौम्या साहू, भावना साहू, अनामिका यादव, प्रणाली जैन, राजेश राय, बाबू सिंह, प्रार्थना यादव, शिवानी राजा, नेहा कुशवाहा, निधि राजपूत, नितिन सक्सेना, अनुज राजपूत, मंथन कौशिक, पूजा यादव, स्वाति नामदेव, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, पंकज निरंजन, तरवर यादव, शुभम श्रीवास्तव, नीरज प्रजापति, राजा बुंदेला, निक्की साहू एवं माधुरी झा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।



