प्रार्थनी ने सी.डी.पी.ओ. बार पर लगायें गम्भीर आरोप

तालबेहट ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर की तालबेहट तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवरान, विकास खण्ड-बार, में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की नियुक्ति में हुई धाँधली को लेकर ग्राम देवरान निवासिनी सोनम दुबे पुत्री बद्रीप्रसाद दुबे ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी सहित जिले उच्चाधिकारियों को भेजा है। उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उसने ग्राम देवरान, विकास खण्ड बार, जिला ललितपुर में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती के रिक्त पद हेतु आवेदन किया था। जिस पर विभागीय धाँधली के द्वारा सीधी भर्ती की जगह पदोन्नति कर दी गयी है। जिस हेतु उसने उच्चाधिकारियों को दिनाँक 08-08-2026 को शिकायती पत्र दिया था। जिसके क्रम में सी.डी.पी.ओ. बार श्रीमती स्मृति खरे, जिनकी शिकायत मेरे द्वारा की गयी थी। उन्होने आज दिनॉक 21-08-2026 को स्वयं मेरे घर आकर शिकायत वापिस लेने हेतु दबाव बनाया एवं शिकायत वापिसी हेतु धमकी दी तथा प्रार्थनी द्वारा की गयी पूर्व शिकायत के फर्जी तरीके से निस्तारण हेतु जबरन हस्ताक्षर करने हेतु दबाव डाला व उसके द्वारा हस्ताक्षर करने से मना करने पर अभद्र व्यवहार किया तथा प्रार्थनी सहित पूरे परिवार को किसी फर्जी व झूठे मामले में पुलिस थाना से मिलाकर फँसाने की धमकी देते हुए चली गयी। प्रार्थनी ने उसकी शिकायत की जाँच किसी उच्च विभागीय अथवा किसी अन्य विभागीय अधिकारी से करायी जाने की गुहार लगाई है,ताकि इस धाँधली की निष्पक्ष जॉच हो सके एवं उसको न्याय मिल सके।



