ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में फिजियोथैरेपी क्लब रजि के तत्वाधान में विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क विशाल फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
फिजियोथैरेपी क्लब के अध्यक्ष डॉ विक्रांत तोमर की अध्यक्षता में राजकीय इण्टर कालेज में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रिय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ विनीता भारती, आर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ अरविन्द दिवाकर, नीमा के अध्यक्ष डॉ एस पी पाठक, उपाध्यक्ष डॉ दीपक चैबे एवं आर्थोपेडिक
क्लब के सचिव डॉ आकाश खैरा की गरिमामयी उपस्थिति रही, इस निःशुल्क फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित 272 मरीजों का फिजियोथैरेपी चिकित्सा पद्धति ( योग, व्यायाम, इलेक्ट्रो थेरेपी, इत्यादि) द्वारा सफल परीक्षण व इलाज किया गया एवं जरूरत मरीजों को दर्द निवारक डाइक्लोफिनेक जेल वितरण बी.पी., शुगर
जांच निःशुल्क किया गया, स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष डॉ रक्षा मिश्रा, डॉ तेजस्व श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ पंकज जैन, उप सचिव डॉ
अनुभव वर्मा, लेखा परीक्षक डॉ बृजेश जोशी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रतिभा प्रकाश, एवं चिकित्सकों के सहयोगी सदस्यों का विशेष योगदान रहा, शिविर में पधारे
अतिथियों, पत्रकार बंधु, बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवियों को ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के सचिव डॉ सौरभ देवलिया द्वारा किया गया।
ललितपुर में निःशुल्क विशाल फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर संपन्न
RELATED ARTICLES



