Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशबीएचईएल पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, दो मोटरसकिल बरामद

बीएचईएल पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, दो मोटरसकिल बरामद

झांसी पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बबीना थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस को यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ अप्पू रायकरवार पुत्र स्वर्गीय जागदीश रायकरवार निवासी सुभाषनगर आरामशीन थाना बबीना जनपद झांसी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को बबीना क्षेत्र से अंबेडकर नगर हाईवे मार्ग के बीच स्थित जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा दूसरी मोटरसाइकिल मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित बताई जा रही है। दोनों वाहन चोरी के मामलों में आरोपी की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी और बरामदगी की इस कार्रवाई में थाना बबीना के भेल चौकी प्रभारी राहुल सिंह समेत पूरी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल 546 मोहम्मद, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार तथा कांस्टेबल आकाश शुक्ला शामिल रहे। टीम की सक्रियता से वाहन चोरी के दो मामलों का सफल अनावरण हो सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

झांसी पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वाहन चोरी जैसी घटनाओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments